फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाईः मंदिर के तहखाने से मिला पौने दो करोड़ का गांजा, दंपती गिरफ्तार, गाड़ी पर लगा था BJP का झंडा

Sat, 25 Feb 2023 07:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एंटी नारकोटिक्स, एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। टीम ने तस्करी में शामिल दंपती को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन
तस्करी में पकड़े गए दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) ने राया पुलिस और एसओजी टीम के साथ शुक्रवार की शाम छापेमारी की। यह कार्रवाई एक घर में बने मंदिर के तहखाने में की गई। यहां से करीब पौने दो करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तस्करी में शामिल दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक तस्कर फरार हो गया। तस्कर भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

तहखाने में 350 किलो गांजा बरामद हुआ

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि आगरा जोन की एएनटीएफ ने एसओजी और राया पुलिस को साथ पडरारी गांव में गांजा तस्कर तेजवीर सिंह के मकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मकान में बने मंदिर के नीचे बनाए तहखाने में 350 किलो गांजा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन

बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला

नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है

तलाशी में तस्करी में शामिल दंपती से 1.70 लाख रुपये, 5.50 लाख रुपये के जेवरात, एक कार और बाइक बरामद हुई है। इनका साथी किशनपाल निवासी दरबै फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी की कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही इसे शह देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन

बरामद रुपये व जेवरात - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन से गांव में थी टीम

गांव में गांजा की खेप आने की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को मिली थी। टीम ने पांच दिन पडरारी गांव में बिताए। इसके बाद गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम को घर में गांजा की बड़ी खेप होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इस पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें