फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से बनी बाईपास की सड़क, बनते ही लगी टूटने

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के बाहरी क्षेत्र में करोड़ों की लागत से पांच माह पूर्व बनाए गए बाईपास की सड़क टूटने लगी है। लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। टूटी सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी अधिकारी मिट्टी के बोरा डाल कर उसे साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मामला गोवर्धन परिक्रमा के बाहरी क्षेत्र में बनाए गए नीमगांव गांठौली बाईपास मार्ग का है। 2.9 किमी सड़क को पांच माह पूर्व 8 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। सड़क बनते ही जगह-जगह से टूटने लगी है। बारिश के पानी से जगह-जगह किनारे टूट गए हैं। टूटी सड़क साधने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने वहां मिट्टी के बोरा डाल कर लीपापोती कर दी है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पांच माह पूर्व निर्माण कार्य हुआ है। बारिश के कारण किनारे टूट जाते हैं। दो साल तक ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है। मौसम साफ होने पर शीघ्र बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सनवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मथुरा
एनजीटी न्यायालय के आदेश के बाद गिरिराज परिक्रमा मार्ग के चारों ओर बाईपास मार्ग बनाया गया है। निर्माण कार्य में इतनी लापरवाही बरती गई है कि सड़क बनते ही जगह-जगह से टूटने लग गई। महंत दीनबंधु दास
गोवर्धन में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एनजीटी के आदेश पर बाईपास बनाने बहुत अच्छा निर्णय लिया था। निर्माण कार्य भी हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़क टूटने लगी है।
विज्ञापन

संजीव खंडेलवाल
गांठौली-नीमगांव के बीच में बाईपास के निर्माण को महज चार-पांच महीने हुए वह टूटने लग गई। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है।
लक्ष्मीकांत मौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें