फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाॅस्टल के कमरे में जिंदा जलकर बीटेक छात्रा की माैत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Sep 2025 07:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाॅस्टल के कमरे से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। बगल के कमरे में रह रही एक अन्य छात्रा ने चीखने की आवाज सुनी, जिसके बाद शोर मचाया। आसपास के लोगों ने गेट तोड़ा, तब छात्रा की माैत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा की हाॅस्टल के कमरे में जलकर संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। हाॅस्टल संचालक व उसकी पत्नी पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


छात्रा हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बीटेक के पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि बुधवार को छात्रा विश्वविद्यालय से लौटकर हाईवे स्थित अपने हॉस्टल पहुंची। उसने अपने कमरा नंबर तीन को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। बगल के कमरे में रह रही एक अन्य छात्रा ने चीखने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। 
 

आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़ा, लेकिन तब तक छात्रा की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

 

सूचना मिलते ही सीओ सदर और एसआई आरजे गौतम के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय के अधिकारी भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी क्षेत्र में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में सैकड़ों हॉस्टल बिना अनुमति और बिना नक्शे के चल रहे हैं। कई लोगों ने अपने घरों को ही हॉस्टल बना लिया है, जिससे आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। इस घटना से आसपास के हॉस्टल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें-ममता हुई शर्मसार: झाड़ियों में मिला खून से सना नवजात, रखवाली करता रहा कुत्ता; कलियुग की यशोदा बनी मिथिलेश

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें