मथुुरा। बीएसएफ के निरीक्षक शादीलाल निवासी यदुवंश नगर शिकोहाबाद 71 बटालियन बीएसएफ एवं शहीद आरक्षक देवेंद्र सिंह निवासी लखनपुर आगरा 173 बटालियन बीएसएफ को अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने पर उनके परिवारों को घर जाकर सम्मानित किया। इन परिवारों को ऑपरेशन केजुअल्टी प्रमाण पत्र, शहादत प्रमाण पत्र सौंपे गए।
178 बटालियन सीमा सुरक्षा बल बाद के उप कमाडेंट मनोज कुमार और अधीनस्थ अफसर शहीदों के घर पहुंचे। यहां पर उप कमाडेंट ने शहीद के परिजनों को ऑपरेशन केजुअल्टी प्रमाण पत्र, शहादत प्रमाण पत्र र्सौंपा। साथ ही शिक्षा सेवा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ के बारे में बताया। यह भी बताया कि बीएसएफ हर संभव शहीदों के परिवार वालों की मदद के लिए अग्रणी और तत्पर रहेगा।
शिकोहाबाद में ज्ञानवती पत्नी डॉ. यतेंद्र यादव, मुमताज बेगम, चेयरमैन अब्दुल वाहिद, सेनानायक निरीक्षक नाथूराम, मोनू यादव, राकेश यादव, दिनेश यादव एवं आगरा के शहीद देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी पिंकी बघेल, राहुल सिंह प्रधान, महाराज सिंह बघेल, शहीद की मां रामवती, महेश बघेल, गब्बर सिंह, मदन बघेल, मनोज बघेल, दीपेश बघेल आदि मौजूद रहे। महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के निर्देशों पर यह सम्मान किया गया है।