फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से कहासुनी में चचेरे साले ने टोका... तो मारा थप्पड़, लड़के ने घरवालों के साथ मिलकर जीजा को मार डाला

Thu, 27 Jun 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पत्नी से कहासुनी पर चचेरे साले ने टोका तो जीजा ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर साले ने घरवालों के साथ मिलकर जीजा को मार डाला। 
विज्ञापन
जीजा की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवक की हत्या के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। युवक ने चचेरे साले को एक थप्पड़ मार दिया था। इसे से आहत ससुरालीजन ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वारदात छाता कोतवाली क्षेत्र के तरौली जनूबी गांव में 19 जून की रात हुई थी। गांव निवासी राजेंद्र सिंह के दो बेटे वीरेंद्र (32) और लक्ष्मण की शादी आगरा के अछनेरा निवासी दो सगी बहन कमलेश और गुड़िया पुत्री बालो के साथ 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर राजेंद्र को लेकर वीरेंद्र की पत्नी गुड़िया का विवाद रहता था। बीते 19 जून को भी इनके बीच विवाद चल रहा था। 

इसी समय गुड़िया का चचेरा भाई महेश पुत्र राधे घर पर आया। बहन की शिकायत पर वह उसका पक्ष लेने लगा। इसी पर वीरेंद्र ने उसको थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से गुस्साए ससुरालीजन देर रात बोलेरो और बाइकों पर वीरेंद्र के घर पहुंच गए। उन्होंने वीरेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने अहूरी चौराहे से प्रभू पुत्र बालकिशन उर्फ बालो निवासी बवरोद, अछनेरा, आगरा, सूरज पुत्र ऊधम सिह निवासी नौगांव, छाता, हेमंत उर्फ रोहित पुत्र हाकिम सिंह निवासी नौगांव, छाता, राहुल पुत्र बच्चू सिंह निवासी नौगांव, छाता, प्रदीप पुत्र कन्हैया निवासी नौगांव, छाता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रभू की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें