फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 33केवी में ब्रेक डाउन, कई क्षेत्रों में आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर की 33केवी लाइन में ब्रेक डाउन होने से कई कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। गर्मी में घरों में लोग परेशान रहे। विद्युत आपूर्ति आने के लिए उपभोक्ता विद्युत निगम के उपकेंद्रों पर फोन लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन

शहर के औरंगाबाद 132केवी बिजलीघर से वाटरवर्क्स कृष्णानगर को आ रही 33केवी लाइन में शनिवार शाम 5 बजे बाद अचानक ब्रेक डाउन हो गया। इसकी सूचना तुरंत इंजीनियरों को दी गई। लाइन की पेट्रोलिंग के लिए टीमों को लगाया गया। हाइवे एटीवी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक इंसूलेटर पंचर मिला। इसी कार्य के दौरान बारिश हुई हो गई और कार्य की गति धीमी हो गई। इधर गर्मी के चलते बिजलीघर से पोषित उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। वह बिजली की जानकारी को बिजलीघर, इंजीनियर एवं कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे। यही बताया जाता रहा है कि कार्य चल रहा जल्द लाइट चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसडीओ पंकज शर्मा, जेई अशोक यादव ने बताया कि जगन्नाथपुरी क्षेत्र में एक फेस न आने से लोग परेशान हैं। झंडा चौरहा पर पैनल में ब्लास्ट होने से सप्लाई प्रभावित रही। इधर जयगुरुदेव से पोषित कुछ क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बारिश के चलते कैंट क्षेत्र में भी सप्लाई बंद रही। एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता ने बताया कि फॉल्ट होने के कारण कुछ समय के लिए बिजली बंद रही। अब सप्लाई सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें