मथुरा के वृंदावन में गुरु कृपा आश्रम है। शुक्रवार शाम को आश्रम में साधु की माैत की सूचना पुलिस को मिली। साधु का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जिस आश्रम में साधु का शव मिला, वहां संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित परिकर रहते हैं। मृतक साधु भी संत प्रेमानंद का परिकर था। बताया गया कि साधु ने छत से कूदकर जान दी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।