रक्त की कमी से जाने वाली जिंदगी को बचाने के लिए महादानी कतारबद्ध हो गए। महर्षि दयानंद अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शिक्षकों ने रक्तदान किया।
इस दौरान कई अन्य लोग भी जान बचाने के इस अभियान का हिस्सा बने। शिविर में कुल 61 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 45 लोगों ने रक्तदान किया।
शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिए शिविर में सुबह ही महर्षि दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग और बीएसए अशोक सिंह पहुंच गए। शिविर में ब्लड बैंक की काउंसलर सुशीला शर्मा, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन आरके चूड़ामणि, पवन गौतम, हेमंत रावत, हरेंद्र आदि ने रक्तदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।
इस अवसर पर उपबेसिक शिक्षा अधिकारी निशेष जार, संघ के अध्यक्ष यशवीर राघव, मंत्री आलोक उपाध्याय, एबीआरसी यूनियन के अध्यक्ष शक्ति सिंह राणा, अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकांत भारद्वाज, हेमराज, वेगराज चौधरी, शांतनु चौधरी, विशाल पचौरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
पुष्पेंद्र सिंह, बेबी चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह, डा. जगदीश पाठक, राजकुमार सिंह, सुजीत वर्मा, नवीन कुमार, लोकेंद्र मिश्रा, रामप्रकाश पाठक, तनु शर्मा, नीती शर्मा, लोकेश चौधरी, राजेंद्र सिंह, राजीव पचौरी, विनोद कुमार, अजय शर्मा, गौरव वर्मा, सौरभ, संजय कुमार, भावना, केके भारद्वाज, राजीव रावत, विकास सिंह, यशवीर सिंह, सुनील यादव, ओमवीर, प्रद्युमन, वेगराज, पूनम गुप्ता, रमन शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, श्रीचंद, मेहुल अग्रवाल, बनवारी लाल, दुष्यंत, सुनील उपाध्याय, गोपाल कौशिक, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, प्रवीन चौधरी, संगीता, सीमा, हरिनिवास, विनायक।