फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मांट बिजली घर के जाबरा फीडर की बीसीबी मशीन में ब्लास्ट, 40 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे

Wed, 18 Sep 2024 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मांट कस्बा में बिजली घर के जाबरा फीडर की बीसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया। इससे 40 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। 
विज्ञापन
जाबरा फीडर की बीसीबी मशीन में ब्लास्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के मांट कस्बा स्थित बिजली घर के जाबरा फ़ीडर की बीसीबी मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके चलते फ़ीडर के 40 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मांट बिजलीघर पर लाइन में फाल्ट होने के कारण उपकेंद्र बिजली की सप्लाई के लिए रखी हुई बीसीबी मशीन में ब्लास्ट हो गया। इसके चलते ज़ाबरा फ़ीडर के 40 से अधिक गांव 24 घंटे से अधिक हो गया, अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।

एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बीसीबी मशीन में आग लगने से ब्लास्ट हो गया है। मशीन पूरी तरह ख़राब हो गई है। नई मशीन आने तक व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए अन्य उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही फीडर की सप्लाई को शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों कहना है कि आए दिन बिजली विभाग के अधिकारी इस फ़ीडर की लाइन को में नये-नये बहाने लगाकर बंद कर देते हैं। जो भी मशीन ख़राब हो जाती है, उसे ज़ाबरा फ़ीडर पर लगा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें