फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील में अट्टाहस करते हुए जलेगा रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कस्बा नौहझील में 118वां श्रीरामलीला महोत्सव 27 सितंबर से 14 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। रामलीला समिति की बैठक मंगलवार शाम बृजधाम फार्म हाउस में हुई। इसमें रामलीला समिति द्वारा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रामलीला समिति के महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल ने बताया कि गणेश सवारी, रावण सेना, श्री राम जन्मोत्सव पर छप्पन भोग के दर्शन, रामबारात, काली मेला, दशहरा मेला व भरत मिलाप आकर्षक होगा। दशहरा मेले में लाइट की व्यवस्था होगी। दंगल में दिग्गज पहलवानों की कुश्तियां देखने को मिलेंगी। मेले में इस बार का विशेष आकर्षण रावण का अट्टाहस करते हुए पुतला दहन होगा।

रामलीला मंचन निम्बार्क लीला संस्थान वृंदावन की मंडली द्वारा किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता, महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल, मंत्री संजय पाठक, प्रधान प्रशांत गुप्ता, छेदालाल पाठक, रामबाबू कटारा, श्याम बाबू व दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें