फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में घमासान, 11 ने जिला और 28 ने महानगर अध्यक्ष के लिए ठोकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा में जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को अपनाई गई निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धमाचौकड़ी मची रही। अध्यक्ष पदों के दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। भाजपा संगठनात्मक चुनाव की इस गहमागहमी को देखते हुए पहले ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। दिनभर चली निर्वाचन प्रक्रिया के बाद जिला अध्यक्ष के लिए 11 और महानगर के लिए 28 ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई। जिला अध्यक्ष पद के लिए हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी सूर्यप्रकाश पाल की निगरानी में पार्टी के 11 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीद की और फिर दोपहर तीन बजे तक आवेदन किए। नाम वापसी की समय अवधि के साथ सभी 11 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी गई।
इसके अलावा महानगर की चुनाव अधिकारी राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की निगरानी में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, शाम चार बजे के उपरांत महानगर के लिए 28 दावेदारों की सूची जारी की गई। इस दौरान जिला और महानगर कार्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं की गहमागहमी का दौर बना रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य प्रकाश पाल और महानगर निर्वाचन अधिकारी कांता कर्दम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए उक्त सभी दावेदारों की सूची को प्रदेश संगठन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के दावेदार
नगेंद्र सिकरवार, संजय प्रताप सिंह, मुकेश वार्ष्णेय, अनिल चौधरी, चौधरी भगत सिंह, निर्भय पांडेय, बलवीर धनगर, पवन हिंडोल, मधु शर्मा, राजवीर शर्मा, सुधीर सारस्वत।
महानगर में दावेदार
विनोद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रवि माहेश्वरी, प्रदीप गोस्वामी, मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, संजय गोविल, नरेंद्र सैनी, हेमंत खंदौली, उदयन शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, संजय शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, भुवन भूषण कमल, डॉ. डीएन गौतम, योगेंद्र चतुर्वेदी, कल्पना गर्ग, ओम प्रकाश सिंह, रामली लाल, मोहिनी शर्मा, कामेश अग्रवाल, अखिलेश मिश्र, राजेश अदानी, राजेश पंडित, हरिओम शर्मा, दीपक खंडेलवाल, हीरा अत्येन और घनश्याम गौतम।
वरिष्ठ नेताओं की ली जाएगी अब राय
मथुरा। भाजपा के चुनाव अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया को पूरी कराने के बाद अब जिला और महानगर के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। चर्चा है कि इसी मंत्रणा के आधार पर 4 से 6 प्रमुख दावेदारों की सूची प्रदेश संगठन को दी जाएगी। चर्चा ये भी है कि नामांकन के साथ ही सभी उम्मीदवारों से नाम वापसी फार्म भी भरा लिया गया है। हालांकि निर्वाचन अधिकारी ऐसे किसी भी प्रक्रिया से इंकार कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में समर्थक और प्रस्ताव को लेकर भी असहज की स्थिति बनी रही। अध्यक्ष पद के सभी दावेदार यह देखते रहे कि कौन कार्यकर्ता किसका समर्थक और प्रस्तावक बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें