फोटो1: सौंख में भाजपा की बैठक को संबोधित करते भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव व अन्य
सौंख। भारतीय जनता पार्टी के मगोर्रा मंडल की ओर से कैम्प कार्यालय में आगामी विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर सम्मेलन की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। जिला सहकारी संघ के चेयरमैन सुल्तान सिंह तरकर ने बूथ अध्यक्षों से बैठक रजिस्टर में वर्तमान, निवर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की सूची तैयार करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आवहान किया। महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राना ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे। बैठक में सहकारी संघ के निदेशक जगदीश कुंतल, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद