गांव बड़ी आटस में पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते मुकेश सिंह सिकरवार व अन्य।
- फोटो : MATHURA
चौमुंहा/छटीकरा। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार के निवास स्थान गांव बड़ी आटस में शुक्रवार को क्षत्रिय वीर शिरोमणि हिंदू सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान की 854वीं जयंती मनाई गई। क्षत्रियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस दौरान बच्चों को पृथ्वीराज चौहान के जीवन वृतांत सुनाए गए।
सिकरवार ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का जन्म 15 मई 1166 को हुआ था। वह 15 वर्ष की उम्र में राजगद्दी पर बैठे। उन्होंने अजमेर (अजयमेरु) और दिल्ली पर राज्य किया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. महावीर सिंह राजावत, ठा. राहुल सिंह, नेत्रपाल प्रधान, जीतू ठाकुर, ओमप्रकाश दरोगा, लाखन सिंह, विसंबर सिंह, राकेश सिंह, देव सिकरवार, थान सिंह, पीतम सिंह, राजकुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद