फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान ध्वज विसर्जन के साथ भरत मिलाप मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भरत मिलाप मेले का समापन रविवार को हनुमान ध्वज विसर्जन के साथ हो गया। भरत मिलाप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य ध्वज विसर्जन किया गया। पूरा मेला स्थल राजा रामचंद्र के जयघोषों से गुंज उठा।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने ध्वज को सिर पर रख नगर भ्रमण किया। इस मौके पर वार्ष्णेय ने मेले को अगले वर्ष तक स्थगित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन, अन्नू वैद्य, हरीओम गुप्ता, सुभाष गोयल, अशोक खंडेलवाल, अन्नू वैद्य, वेदप्रकाश गोयल, बंटी खंडेलवाल, सौरभ जैन, मनीष अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, मुकेश जैन, भगवत शृंगारी, गोपाल शर्मा, अमित बठैनिया, स्पर्श गोयल, राजेंद्र रुहेला आदि मौजूद थे।
मुख्य अतिथि पीसी जैन ने मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री, लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा, विजय अगरारिया, ध्रुव कुमार शर्मा, मयंक शर्मा, वंश उपाध्याय, पवन शर्मा, हर्षित शर्मा, जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा, विशन सरौलिया, मोहन श्याम, हेमंत शर्मा, शिव शंकर शर्मा, भगवत प्रसाद शर्मा, रोहताश शर्मा, गंगाधर, ईश्वरी प्रसाद, पंकज कौशिक, मनीष तिवारी, कृष्णम, विष्णु, दीपक, कृष्णा, देव, गौरी शंकर, लालाराम, नीरज शर्मा, श्रेयांश आदि कलाकारों समेत झांकी निर्माताओं तथा सहयोगियों को सम्मानित किया। जैन ने सभी भक्तों से भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें