फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव प्रचार चरम पर,कल होगा जनरल हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। तीन सितंबर के मतदान से एक दिन पूर्व दो सितंबर को बार एसोसिएशन का जनरल हाउस होगा। इसमें सभी प्रत्याशी अपना पक्ष रखेंगे और अधिवक्ताओं से वोट की अपील करने के साथ ही बार पदाधिकारी लेखाजोखा भी रखेंगे। छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के लगभग 2866 मतदाता अधिवक्ताओं द्वारा तीन सितंबर को कार्यकारिणी के लिए मतदान किया जाएगा। सभी प्रत्याशी फोन कर और अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। अध्यक्ष और सचिव पद पर कुल छह-छह अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशी चुनाव पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। बचे हुए दो दिन में अपने-अपने पक्ष में और माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

यह हैं प्रत्याशी चुनाव मैदान में
- अध्यक्ष: प्रदीप राजपूत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अजीत तेहरिया, मदन गोपाल सिंह, आलोक सिंह,रामवीर सिंह ।
-उपाध्यक्ष- सर्वेश कुमार शर्मा,विनोद कुमार चौधरी,सुरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,शिव कुमार,बनवारी लाल शर्मा।
- सचिव- सतेन्द्र कुमार परिहार, गोविंद शरण उपाध्याय, गोपाल गौतम ,अरविंद कुमार सिंह , मुकेश चंन्द्र शर्मा, शिव कुमार लवानिया।
- संयुक्त सचिव:प्रवेश सिंह तरकर,सुनील शर्मा,सुशील सागर,हरिओम शर्मा,रविन्द्र सिंह राजपूत हरी।
- कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार चतुर्वेदी,सुरेश कुमार पांडे,बबीता सिंह।
- ऑडीटर- निमेश कुमार गर्ग,योगेश कुमार तिवारी,मुकेश कुमार चतुर्वेदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें