फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी मंदिर की दान पेटिका से चोरी के मामले में एक और बैंककर्मी निलंबित, कुछ और पर गिर सकती है गाज

Fri, 25 Apr 2025 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर की दान पेटिका से चोरी के मामले में एक बैंककर्मी पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वहीं जांच में दोषी मिलने पर दूसरे बैंक कर्मी को निलंबति कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में पिछले दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर की दान पेटिका से लाखों रुपये की चोरी के मामले में बैंककर्मी अभिनव सक्सेना को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था, लेकिन उससे दोस्ती निभाने में एक और बैंक कर्मचारी को बैंक में आंतरिक जांच में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया। अभी जांच जारी है कुछ और लोगों पर गाज गिरने के संकेत हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चोरी के इस मामले में बैंक अपने स्तर से जांच कर रही है। आंतरिक जांच के बाद वृंदावन शाखा में तैनात क्लर्क वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वीरेंद्र को दान राशि गणना टीम का लीडर बनाया गया था लेकिन आरोप है कि उसने गंभीर लापरवाही बरती। जिससे मुख्य आरोपी बैंक अफसर अभिनव सक्सेना बिना अधिकृत नामांकन के बाद भी मंदिर में धनराशि की गणना में पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें