फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल जा रहे बच्चों के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने एक आरोपी दबोचा; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Aug 2025 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में स्कूल जा रहे बच्चों के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चों के शोर मचाने पर भीड़ ने एक को दबोच लिया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में दो लोगों ने स्कूल जा रहे बच्चों के अपहरण की कोशिश की। बच्चों के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। हालांकि पुलिस अपहरण की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महोली क्षेत्र के पन्नापुर गांव निवासी सबनम, सुनीता, बंटू और धर्मी सोमवार सुबह आठ बजे जयगुरुदेव स्थित स्कूल जा रहे थे। आरोप है कि तमंचा दिखाकर चारों बच्चों के अपहरण की कोशिश की गई। लोगों को अपने पास आते देख बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

इधर, छुट्टी के बाद घर लौटे बच्चों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। एक बच्चे के पिता राजेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ हाईवे थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि पुलिस अपहरण की घटना से इन्कार कर रही है। सीओ श्वेता वर्मा का कहना है कि दोनों मजदूर महोली क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार सुबह जल्दी फैक्टरी पहुंचे तो वह बंद मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों शौचालय के लिए झाड़ियों की तरफ चले गए। झाड़ियों से निकलते समय रोड से गुजर रहे बच्चों ने मजदूरों को देख लिया और चोर-चोर चिल्लाने लगे। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठी हो गई और एक पकड़ लिया, जबकि डर की वजह से दूसरा वहां से भाग गया। सीओ ने बताया है कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें