फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के ट्विट पर घमासानः ट्रेंड हुआ #रंगाबिल्ला, प्रबंधक ने थमाई चार्जशीट, पुरानी पेंशन पर की थी पोस्ट

Mon, 27 Feb 2023 09:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रेलकर्मी के एक ट्वीट पर घमासान मचा हुआ है। परिचालन प्रबंधक ने पहले जवाब तलब किया। इशके बाद जवाब से असंतुष्टि जाहिर करते हुए चार्जशीट पकड़ा दी। दरअसल कर्मी ने पुरानी पेंशन को लेकर ट्वीट किया था। 
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन में तैनात सहायक स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र कर्दम ने पुरानी पेंशन को लेकर एक ट्वीट किया था। यह एक सामान्य बात थी। इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन उनके इस ट्विट पर अधिकारियों ने उनसे जवाब तलब कर लिया। उन्हें नोटिस जारी की। अब यह नोटिस ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ दिन पहले लोकेंद्र कर्दम ने एक ट्विट किया। इसमें लिखा कि 'रंगा बिल्ला ने अपनी पेंशन का इंतजाम अडानी से कर लिया है और कर्मचारियों की पेंशन नौकरी खाकर डकार भी नहीं ली। ओपीएस हमारा अधिकारी है, जिसे हम लेकर रहेंगे।' उनके इस ट्विट का फ्रेट एवं गति शक्ति, आगरा के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के.जी गोस्वामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने इसे आपत्तिजनक करार दिया।  

तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

परिचालन प्रबंधक ने लोकेंद्र को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा। लिखा कि, 'आप भारत सरकार के अधीन काम करने वाले एक जिम्मेदार रेल कर्मी हैं। आपकी यह पोस्ट बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक है। आपसे यह पूर्ण अनापेक्षित है। इसलिए तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।'

ट्विटर पर #रंगाबिल्ला होने लगा ट्रेंड 

सहायक स्टेशन अधीक्षक को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही यह ट्विट सामने आया। वायरल हो गया। ट्विटर पर #रंगाबिल्ला ट्रेंड होने लगा। यूजर तरह के सवाल करने लगे। कई यूजरों ने नोटिस को पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'यह रंगा बिल्ला कौन हैं'। किसी ने लिखा कि आखिर एक सरकारी कर्मचारी ने देश में रंगा बिल्ला पर चर्चा करा दी। एक यूजर ने लिखा कि प्रबंधक से पूछा जाना चाहिए कि वह रंगा बिल्ला किसे समझते हैं, जिसमें अडानी से पेंशन की बात लिखी है। 

जवाब से असंतुष्ट होकर थमाई चार्जशीट

नोटिस और ट्विट वायरल होने पर प्रबंधक के.जी गोस्वामी ने सहायक स्टेशन अधीक्षक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा। हालांकि कर्दम ने अपना जवाब इससे पहले ही दे दिया। जवाब से असंतुष्ट होकर गोस्वामी ने सोमवार को उन्हें चार्जशीट थमा दी।

विज्ञापन

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने सहायक स्टेशन अधीक्षक को चार्जशीट सौंप दी है। उनके जवाब देने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। उधर, सहायक स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उनकी आईडी हैक कर किसी ने टिप्पणी की है। इसका साक्ष्य भी उन्होंने विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें