फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: बनारस में बनी फेटा पगड़ी पहनेंगे वृंदावन के बांके बिहारी, फागुनोत्सव में भक्तों को देंगे दर्शन

Mon, 27 Feb 2023 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वृंदावन बांके बिहारी जी इस बार वाराणसी में तैयार फेटा पगड़ी पहनकर भक्तों के संग होली खेलेंगे। श्री काशी विश्वनाथ की पगड़ी सजाने वाले परिवार ने इसे तैयार किया है। पगड़ी को रेशम और मखमल से तैयार किया गया है। जरी और स्टोन का काम भी हुआ है। 
विज्ञापन
: बनारस में बनी फेटा पगड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन बांके बिहारी जी बनारस में तैयार फेटा पगड़ी पहनकर फागुनोत्सव में भक्तों को दर्शन देंगे। काशी से पहली बार बांकेबिहारी को फागुन उत्सव पर पगड़ी भेजी गई है। श्री काशी विश्वनाथ की पगड़ी सजाने वाले परिवार ने इसे तैयार किया और रविवार को इसे लेकर मथुरा रवाना हो गए।

वृंदावन की होली में इस बार काशी का रंग कान्हा के भक्तों के सिर चढ़कर बोलेगा। काशी में तैयार फेटा पगड़ी पहनकर बांकेबिहारी भक्तों के संग होली खेलेंगे। बाबा विश्वनाथ की पगड़ी सजाने वाले परिवार के मोहित दास महाराज ने कान्हा की भी पगड़ी को तैयार की है।

विज्ञापन


मोहित दास ने बताया कि इसे रेशम और मखमल से तैयार किया गया है। जरी और स्टोन का काम भी हुआ है। पगड़ी में कलगी लगी है। इसमें नगीने की लटकन भी लगाई गई है, जो पगड़ी की खूबसूरती बढ़ा रही है। बाबा विश्वनाथ की पगड़ी सजाने वाले नंदलाल अरोरा ने बताया कि सोमवार को पगड़ी बांके बिहारी मंदिर में अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें