फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के चलते करीब ६२ हजार लोगों को दो से ५ लाख रुपये तक की जमानत पर पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता से विधानसभा चुनाव संपन्न हाें, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा जनपद स्तर के अधिकारियों के साथ की गई है। कोरोना काल में हो रहे चुनाव पुलिस के लिए एक चुनौती है, लेकिन इससे पूर्व पंचायत चुनावों के दौरान कोरोना काल में भी पुलिस ने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया और विधानसभा चुनावों में भी इसी प्रकार पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करके चुनावों को संपन्न कराएगी।
उन्होंने मथुरा-वृंदावन और छाता विधानसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील माने जाने पर कहा कि आयोग संभवत: इन विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील मतदान केंद्रों को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस व अन्य मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वीडियोग्राफी से भी नजर रखेगी। जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 325 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जिनपर सुरक्षा के बंदोबस्त कडे़ रहेेंगे।
विज्ञापन

एडीजीपी ने इससे पूर्व लगभग डेढ़ घंटे तक जनपद के सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियाें के साथ बैठक कर इनके क्षेत्रों की सिलसिलेवार जानकारी हासिल की। वार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी देहात/नोडल अधिकारी श्रीशचंद, एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें