फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Encounter: मथुरा पुलिस ने जिस असद को एनकाउंटर में किया ढेर, उसकी दहशत अब भी है...इसलिए सतर्क रहें

Tue, 11 Mar 2025 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने भले ही छैमरा गैंग के सरगना असद को मार गिराया है, लेकिन उसकी दहशत अब भी बरकरार है। दरअसल इस गैंग के तीन शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
UP Mathura Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छैमार गैंग का सरगना असद उर्फ फाती तो एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया, लेकिन उसके तीन साथी अब भी मथुरा में खुले घूम रहे हैं। ऐसे में आपको भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी सतर्कता आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रखेगी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह हाईवे थाना क्षेत्र के कृष्णा धाम कॉलोनी में पुलिस ने छैमार गैंग के सरगना और एक लाख के इनामी असद उर्फ फाती को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। असद और उनके तीन साथी नई बसाहट में एक निर्माणाधीन मकान में छिपे थे। एनकाउंटर के दौरान उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए थे। पुलिस को छैमार गैंग के इन तीन सदस्यों की तलाश है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


ये तीनों सदस्य मथुरा में खुले घूम रहे हैं। छैमार गैंग घरों में घुसकर डकैती और हत्याओं के लिए कुख्यात है। ऐसे में सभी के लिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। रात को सोने से पहले घर के मुख्य दरवाजे के साथ ही छत के रास्तों को खुला न छोड़ें। सतर्कता से किसी भी अनहोनी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन



आसपास नजर आए कोई नया चेहरा तो पुलिस को दें सूचना
कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉट, खंडहर मकान या झुग्गी आदि में छैमार गैंग के सदस्य अपना ठिकाना बनाते हैं। अगर आपके आसपास भी कहीं किसी खाली प्लॉट, खंडहर या झुग्गी में कोई नया चेहरा नजर आए तो पुलिस को सूचना दें। ये छैमार गैंग के सदस्य हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें