फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल वाहनों पर टोल से रखी जाएगी नजर, क्षमता होगी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब माल ढोने वाले वाहन परिवहन विभाग की आंखों में धूल नहीं झोंक सकेंगे। ऐसे वाहनों पर अब टोल प्लाजा से नजर रखी जाएगी। इसके लिए एक कांटा टोल पर लगा दिया गया है। इन वाहनों की पूरी डिटेल एआरटीओ कार्यालय को भेजी जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन ऐसे वाहनों की क्षमता का मिलान करेंगे। क्षमता से अधिक पाए जाने पर चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में एआरटीओ प्रवर्तन अथवा पीटीओ क्षमता से अधिक माल ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते रहते हैं। हालांकि अधिकांश वाहन चोरी-छिपे परिवहन विभाग के अफसरों की नजरों से बचकर निकल जाते थे लेकिन अब सरकार ने क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए टोल प्लाजा को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए टोल प्लाजा पर एक कांटा लगाया गया है।
महुअन टोल से गुजरने वाले हर माल ढोने वाले वाहनों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसकी पूरी जानकारी एआरटीओ कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों की क्षमता का मिलान ऑनलाइन करेंगे। यदि वाहन में क्षमता से माल लोड पाया गया तो एआरटीओ प्रवर्तन पोस्ट से चालान भेजेंगे अथवा सीजेएम कोर्ट से चालान करा जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

34 वाहनों के किए चालान, सात लाख वसूला जुर्माना
मथुरा। दो दिन एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने क्षमता से अधिक माल ढोने वाले 34 वाहनों के चालान कर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। खास बात यह है महुअन टोल प्लाजा ने ऐसे वाहनों की सूची एआरटीओ कार्यालय को भेजी थी।
एआरटीओ प्रवर्तन-पीटीओ भी करेंगे चेकिंग
मथुरा। एआरटीओ और पीटीओ भी जगह-जगह चेकिंग करके ऐसे वाहनों पर भी नजर रखेंगे लेकिन टोल प्लाजा से मिलने वाली वाहनों की सूची का भी मिलान कर कार्रवाई करना भी जरूरी होगा।
क्षमता से अधिक माल ढोने पर होगी कार्रवाई: मिश्र
टोल प्लाजा माल ढोने वाले वाहनों की सूची एआरटीओ कार्यालय को भेजेगा। इसके बाद ऐसे वाहनों की क्षमता का मिलान कर सीजेएम अथवा पोस्ट से चालान भेजा जाएगा। इसके बाद इन वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। महुअन टोल पर कांटा लग चुका है।
विज्ञापन

- मनोज मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें