फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाएं और समाज को गौरांवित करें

विज्ञापन
अपराजिता के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को शील्ड प्रदान करतीं अतिथि - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। श्रीकृष्णम कॉलेज में मंगलवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, खो-खो आदि में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तहसील के 18 महाविद्यालय के छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर श्रीकृष्णम कॉलेज में डायरेक्टर हरेकृष्ण शर्मा एडवोकेट ने कहा कि बेटियां अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाएं। खेलों के साथ पढ़ाई भी अच्छे से करें और समाज को गौरान्वित करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मथुरा महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज शिक्षा व खेल सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में रुचि है तो इसे आगे बढ़ाएं।
केवल संसाधनों से सबकुछ नहीं होता है बल्कि आपके मन में आगे बढ़ने का जज्बा होना चाहिए। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन चेयरमैन मुकेश कुमार शर्मा एड., व डायरेक्टर हरेकृष्ण शर्मा ने किया। संचालन हरीश गर्ग ने किया। इस अवसर पर सरोज, दया, धनेश, विष्णु, रामवीर, ललित, विनोद, राजेन्द्र शाक्य, आनंद शर्मा, नेहा शर्मा, चीफ प्रोक्टर भारत उपाध्याय, खेल प्रभारी दिलीप यादव आदि थे।
विज्ञापन

बैडमिंटन में श्रीकृष्णम की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
गोवर्धन। श्रीकृष्णम कॉलेज में बालिकाओं की दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम कविता बाबूलाल कॉलेज, द्वितीय गीता सिद्धि विनायक कॉलेज व तृतीय निधि बाबूलाल महाविद्यालय रहीं। जबकि खो.खो में बाबूलाल प्रथम व कृष्णम की टीम द्वितीय रही। बैडमिंटन की विजेता कृष्णम की टीम रही। लंबी कूद में मनी प्रथम, श्यामा द्वितीय, मनीषा तृतीय, सौ मीटर में गौरी प्रथम, मौना अग्रवाल द्वितीय और गायत्री ने तृतीय व आठ सौ मीटर में सुधा प्रथम, गायत्री द्वितीय व जानकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिले रेस व ऊंची कूद में अच्छा प्रदर्शन किया। दौड़ की विजयी खिलाड़िय़ों को अमर उजाला की शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत दौड़ प्रतियामें शामिल छात्राएं।- फोटो : MATHURA

अपराजिता के तहत आयोजित खो खो प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें