फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्री बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए एक और रजिस्ट्री की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए 55.19 वर्ग मीटर का बैनामा तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर बांकेबिहारी के नाम निष्पादित कराया गया। शुभम व लाभम गोस्वामी की ओर से यह बैनामा कराया गया।
विज्ञापन

ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही हैं। जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है। दुकान के बदले दुकान दी जा रही है। एमवीडीए द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे हैं। उक्त सभी सुविधाओं के दृष्टिगत भूसंपत्ति स्वामी अपनी रजिस्ट्री के लिए निरंतर आगे आ रहे हैं। अब तक कुल 13 बैनामे क्षेत्रफल 1186.46 वर्ग मीटर की रजिस्ट्री की जा चुकी है। 4 मई को तीन मकान (लगभग क्षेत्रफल 310 वर्ग मीटर) बैनामे करने के लिए विक्रेतागणों ने अपने अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। उक्त सभी रजिस्ट्रियां श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास के क्रियान्वयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें