फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टैंटीगांव में डकैती करने वाले आरोपियों का नहीं लग रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर के कस्बा टैंटीगांव में किराना व्यवसायी के यहां डकैती करने वाले बदमाशों को 10 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

टैंटीगांव में 23 अप्रैल को पांच बदमाशों ने किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर लाखों की डकैती डाली थी। इस दुस्साहसिक घटना के खुलासे के लिए लगीं टीमों को बदमाशों के बारे में कई तरह के इनपुट मिल चुके हैं। बदमाशों ने मथुरा के बाद अलीगढ़ के खैर कस्बे में भी घटना करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। वारदात के बाद से ही पुलिस की टीमें रात-दिन खुलासे के लिए हर पहलू से जांच कर रही हैं। जेल में बंद बदमाशों से भी इस गैंग के बारे में पूछताछ की जा चुकी है।
हिरासत में लेकर भी कई बदमाशों से पूछताछ हो चुकी है। इतनी कवायद के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे राज्यों में टीमें काम कर रही हैं। कई जिलों में बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ अन्य घटनाओं के बारे में पता चला है। उनके अपराध करने के तरीके का भी बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें