फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और आरोपी के परिजन द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री बीते 9 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजे घर से अचानक गायब हो गई। तलाश करने पर उन्हें पता चला कि नगला गोविंदपुर निवासी वारिस उनकी पुत्री को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित परिवार ने बदनामी के डर से शुरू में पुलिस को सूचना नहीं दी और सीधे आरोपी वारिस के घर जाकर उसके परिजन से बात की। उन्होंने आरोपी के पिता नसीर और भाइयों साजिद व मुजाहिद को पूरे मामले से अवगत कराया, जिस पर परिजन ने आश्वासन दिया था कि उनका लड़का आगे कोई गलती नहीं करेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी वारिस अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब पीड़ित परिवार दोबारा आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी के परिजन ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी वारिस, उसके पिता नसीर और भाइयों साजिद व मुजाहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब लापता युवती की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें