फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पूर्व आईपीएस की फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। साइबर ठगों ने फर्जी आईडी बनाकर खुद को पूर्व आईपीएस राकेश सिंह बताते हुए एक व्यक्ति को मैसेज भेजा। सस्ते फर्नीचर का लालच देकर रुपये ऐंठने का प्रयास किया। हालांकि पीड़ित की सतर्कता ने उन्हें ठगी से बचा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन निवासी नरेश उपाध्याय के मोबाइल पर एक मैसेज आया। अनजान व्यक्ति ने खुद को पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह बताया। मैसेज में लिखा गया कि उनके एक मित्र, जो सीआरपीएफ में तैनात हैं, उनका तबादला जम्मू-कश्मीर हो गया है। वे अपना नया फर्नीचर कम दामों में बेचना चाहते हैं। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को सीआरपीएफ कर्मी बताते हुए कहा कि राकेश सिंह ने उनका नंबर दिया है।
फर्नीचर लेने के नाम पर 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। बातचीत में संदेह होने पर नरेश उपाध्याय ने रकम ट्रांसफर नहीं की। इसके बाद वह सीधे थाना गोवर्धन पहुंचे और मामले की शिकायत की। थाना पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें