फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर निगम 20 करोड़ से बनाएगा नगर के 8 प्रमुख मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम नगर के 8 प्रमुख मार्गों का निर्माण जल्द शुरू करेगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निगम ने ठेकेदारों को निर्माण कार्य के निर्देश दिए हैं। सीसी मार्ग एवं पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने सुनरख तिराहा से छह शिखर मंदिर तक, रामताल मार्ग, चुंगी चौराहा से अटल्ला चुंगी तक, बांकेबिहारी पाठशाला से हरिनिकुंज चौराहा तक विद्यापीठ चौराहा से गौतमपुरा तक एवं रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित यात्रिका निवास से परिक्रमा मार्ग तक एवं गोधूलि पुरम के गेट से पानी गांव संपर्क मार्ग, कांशीराम काॅलोनी चौराहा तक 8 प्रमुख मार्गों के निर्माण की योजना शासन को भेजी थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली और निर्माण कार्य के निर्देश दिए हैं। यह सभी मार्ग सीसी बनाए जाएंगे।
मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ के साथ ही पानी निकासी के लिए दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। नगर के प्रवेश मार्ग एवं संपर्क होने के कारण श्रद्धालुओं का रास्ता सुगम होगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर में आठ प्रमुख मार्गों का निर्माण एक हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएगा। इन मार्गों के निर्माण में 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्गों के निर्माण होने पर जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें