फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन 28 को

विज्ञापन
बहादुर पुरा स्थित सिंधी धर्मशाला में बैठक करते सिंधी समाज के लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। उप्र सिंधी अकादमी के तत्वावधान में सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा 28 जुलाई को स्टेट बैंक चौराहे के पास स्थित होटल ब्रजवासी रॉयल में शाम छह बजे से अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरपुरा स्थित स्वामी लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में आयोजित बैठक में नारायण दास लखवानी और बसंतलाल मंगलानी ने कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। बताया कि इसमें भोपाल से नारी लच्छवाणी, हर्षा मूलचंदाणी एवं हास्य कवि महेश मूलचंदानी, इंदौर से नमोश तलरेजा, महाराष्ट्र के कल्याण से प्रिया वच्छानी, राजस्थान के टोंक से योग्यता इसरानी, प्रयागराज से श्रीचंद भागिया, उरई से पूजा रावलानी, मथुरा से किशोर इसरानी, आगरा से कुनाल चावला आदि कविजन सिंधी भाषा में कविताएं एवं गजल प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान प्रदीप उकरानी, जीवतराम चंदानी, सुरेश मेठवानी, गिरधारी नाथानी, मनोहर मंगलानी, तरुण नाजवानी, दीपक टेकवानी, रवि चंदानी, ललित नाथानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें