फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सराफों का प्रदर्शन
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध स्वरूप मथुरा शहर के सराफा कारोबारियों ने शनिवार को भी दुकानें बंद रखीं। 37 दिन की लंबी बंदी के दौर में कुछ कारोबारियों ने दुकान खोलने की कोशिश की तो व्यापारी नेताओं ने उन्हें भी बंद करा दिया।
विज्ञापन


पिछले 37 दिन से सराफा कारोबार ठप पड़ा है। शहर में स्थापित दुकानों पर ताले जडे़ हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध स्वरूप शनिवार को सराफा कारोबारियों ने होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास, कच्ची सड़क, गऊघाट आदि क्षेत्रों में खुल रही दुकानों को बंद कराया।

होलीगेट पर विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यापारी नेताओं ने कहा कि सराफा कारोबारियों की यह हड़ताल अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। ऐसे में सभी को एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। अब तक के प्रयासों की जानकारी व्यापारी नेताओं ने कारोबारियों को दी। इस दौरान सराफा कमेटी के महामंत्री योगेश जौल, प्रदीन कुमार, पीके, गोविंद सराफ, सतीश चंद्र, पवन सराफ, कैलाश चंद्र, राकेश चौधरी, विपिन, प्रभात सराफ, प्रवीन सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें