फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा बनाए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारी की तैनाती की है। यह नियमित रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। जिले में अब तक 1720 किसानों से 8225.978 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि लक्ष्य 50500 मीट्रिक टन खरीद का है।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खरीद व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल सके। जनपद में अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस. चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
वहीं प्रशासन ने किसानों से भीड़ से बचने के लिए टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर ही क्रय केंद्रों पर पहुंचने को कहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि चमक कम होने के बावजूद किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। अधिक काला या खराब गेहूं होने के मामलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें