भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के मंदिर के पास बनाई जा रही मार्केट पर भले ही एएसआई के अधिकारियों की नजर नहीं गई हो लेकिन शुक्रवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र के बनाई जा रही मार्केट को सीज कर दिया।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी मार्ग पर संरक्षित मदन मोहन मंदिर के समीप बिना विप्रा से मानचित्र पास कराए दो भवन स्वामी 12 दुकानों का निर्माण करा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पूर्व में एएसआई के अधिकारियों को भी शिकायत पत्र भेजकर प्राचीन मंदिर से सौ मीटर में दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन विभाग सोता रहा।
पिछले दिनों शिकायत मिलने पर विप्रा ने अद्वैत वट और रतनलाल वेरीबाला धर्मशाला में बनाई जा रही दुकानों का निर्माण रोकने के लिए नोटिस भी दिया, लेकिन कार्य बदस्तूर जारी रहा। शनिवार की दोपहर विप्रा के अधिकारियों ने अद्वैत वट पर बनाई जा रही चार दुकानों को सील कर दिया। रतनलाल वेरीबाला धर्मशाला में बनाई जा रही आठ दुकानों को भी सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।