फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की सर्विस लेन पर गंदगी-जलभराव मिला तो नपेंगे: अनुनय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की हद में आने वाले हाईवे पर सफाई व्यवस्था और जलभराव की शिकायत को लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा ने मंगलवार को निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के आदेश दिए। छटीकरा रोड से टाउनशिप चौराहे तक सर्विस लेन पर साफ सफाई और जलभराव की समाप्ति के लिए आदेश देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथरिटी को स्थायी समाधान के लिए पत्र लिखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि हाईवे के किनारे गंदगी मिली तो जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के वक्त नगर ने निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह निरंतर दोनों ओर सर्विस लेन पर निगरानी रखें। कहीं भी जलभराव और गंदगी के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। निरीक्षण में नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया।
नयति हॉस्पीटल के सामने राजमार्ग प्राधिकरण की टीम जल निकासी के लिए सफाई कार्य करते हुए मिली। मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड पर गड्ढे भराव का कार्य भी संस्था करा रही है। नाला सफाई के बाद सिल्ट भी हटवाई जा रही थी। इस मौके मुख्य अभियंन्ता जितेंद्र केन, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्र ,प्रभारी महाप्रबंधक जलकल राधेश्याम, जेडएसओ एसएस.यादव, सफाई निरीक्षक केके सिंह, विपिन कुमार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं उप्र जलनिगम से अरूण कुमार की टीम भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें