खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को राया में आयराखेड़ा रोड स्थित परचून की दुकानों पर छापा मारा। विभाग की छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार शटर गिरा कर चंपत हो गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीके राठी, नीरद पांडेय, अरविंद कुमार, डॉ. शैलेंद्र रावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राम सिंह और हुकुम सिंह ने आयराखेड़ा रोड स्थित विनोद कुमार की दुकान पर छापा मारा।
यहां से एक नमक और दो सरसों के तेल के नमूने लिए। यहां से टीम ने 16 कुंतल सरसाें का तेल जब्त कर दुकान को सील कर दिया।
छह माह पूर्व भी विभाग की टीम ने विनोद कुमार की दुकान से नमूने लिए थे, अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। उस दौरान भी विभाग को मिलावटी तेल की शिकायत मिली थी।