फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोर को मारने का आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना छाता क्षेत्र के गांव गांव तरौली जनूबी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से मृत नर मोर बरामद हुआ है, जिसे वह प्लास्टिक के बोरे में भरकर कहीं ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

घटना 19 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे की है। गांव तरौली जनूबी के ग्रामीणों ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने डंडे से प्रहार कर पेड़ पर बैठे मोर को मार गिराया था। मृत मोर को प्लास्टिक के बोरे में रख रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग बीट प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजेंद्र उर्फ बीरेंद्र (25) पुत्र ज्ञान सिंह बताया। वह डबुआ कॉलोनी, थाना डबुआ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास मौजूद बोरे में से मोर का शव बरामद किया गया।
डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और वन विभाग द्वारा मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएफओ के निर्देशन में वन रक्षक प्रताप सिंह ने छाता कोतवाली में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें