फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पलटी मिनी बस, पांच की हालत गंभीर

Fri, 29 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह दिल्ली से आगरा जा रही मिनी बस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह छह बजे मिनी बस से एक दर्जन से अधिक लोग दिल्ली से आगरा जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप टायर फटने से मिनी बस रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

सूचना पर एक्सप्रेसवे कर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल बाशिद खान, मेहराज हुसैन, मोहम्मद इरफान, बोहरा और अजमल अली निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली को उपचार के लिए एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें