फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएल बजाज की ज्योति को 4.2 लाख का पैकेज

Fri, 29 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएल बजाज में पदार्पण कर रही कंपनियों की सूची में एक नाम उस समय और जुड़ गया जब बीते दिन प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कंपनी कैपिटल वाया ने संस्थान के मथुरा स्थित कैंपस में प्लेसमेंट किया।
विज्ञापन


कैपीटल वाया के कैंपस प्लेसमेंट में एमबीए की छात्रा ज्योति सारस्वत ने अपनी बेमिसाल क्षमताओं से सफलता का परचम लहराते हुए शानदार मुकाम हासिल करने में सफलता पाई। उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों से अनुशासन और कौशल क्षमताओं के लिए तारीफ  भी बटोरी। ज्योति सारस्वत ने  कैपीटल वाया में बिजनेस एनालिस्ट पद के लिए नियुक्ति पत्र पाया। ज्योति को सवा चार लाख रुपये का पैकेज प्रदान किया गया है।

ज्ञात रहे कि भारत, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, आस्ट्रेलिया आदि देशों में अपने मजबूत नेटवर्क के साथ काम कर रही कैपिटल वाया कंपनी अपने कस्टमर्स को शेयर ट्रेडिंग, स्टाक ट्रेडिंग, ब्रोकिंग, फाइनेंशियल एडवाइजरी सपोर्ट आदि के साथ-साथ शेयर मार्केट से जुड़ी अन्य विशिष्ट आधुनिकतम सर्विसेज प्रदान करती है। गौरतलब है कि कैपिटल वाया देश व विदेश में फैले हुए अपने ग्राहकों को शेयर मार्केट से संबंधित सोल्यूशन्स का दायरा एक आम से लेकर विशिष्ट ग्राहक को समान रूप से प्रदत्त करने के उद्देश्य से नए तकनीकी और प्रबंध विशेषज्ञों का प्लेसमेंट कर रही है।
विज्ञापन


कंपनी से आए हुए कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने जीएल बजाज के एमबीए छात्रों का अलग-अलग मानकों पर विश्लेषण किया। प्रतिनिधिमंडल ने इंजीनियरों और प्रबंधकों का सबसे पहले ग्रुप डिस्कशन राउंड, एप्टीट्यूड टेस्ट, वर्वल एबिलिटी टेस्ट, टेक्नीकल राउंड और अंत में पर्सनल इंटरव्यू लिया।

आरके एजूकेशन हब और जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कैपिटल वाया में बिजनेस एनॉलिस्ट पद पर चयनित होने वाली छात्रा ज्योति सारस्वत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें