फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना की लड्डू होली: भीड़ के दबाव में टूटी मंदिर की रेलिंग, एक दर्जन श्रद्धालु घायल; प्रशासनिक व्यवस्था चौपट

Sun, 17 Mar 2024 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बरसाना में लड्डू होली के दौरान भीड़ के दबाव में मंदिर की रेलिंग टूट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौपट दिखी। 
विज्ञापन
बरसाना में लड्डू होली के दौरान रेलिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इसी बीच भीड़ अनियंत्रित हो गई। दबाव बढ़ने से मंदिर की रेलिंग टूट गई। एक के ऊपर एक कई श्रद्धालु गिर गए। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। आनन फानन उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई। 

विज्ञापन


बरसाना में लड्डू होली खेलने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। भीड़ का दबाव बढ़ने से मंदिर परिसर में रेलिंग टूट गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताता चलें कि लड्डू होली में प्रसादी स्वरूप लड्डू लुटाए जाते हैं। जिन्हें लूटने के लिए श्रद्धालु टूट पड़ते हैं। इसी दौरान हादसा हो गया।

लुटाए गए कई टन लड्डू

विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई। इसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। लड्डू होली को लड्डू प्रसाद के रूप में पांडे द्वारा कई टन लड्डू लुटाए गए। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर इन्हें लूटा।
विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग का रखा गया ध्यान

लड्डू प्रसाद खाने से श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग के शिकार न हों इसके लिए एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवस्तव ने मंदिर समिति के सदस्य प्रवीण गोस्वामी से बाहरी लड्डू प्रसाद को रोकने की सहमति मांगी। इस पर मंदिर रिसीवर ने भी ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसडीएम को अपनी सहमति दी। इससे पहले एसडीएम ने कस्बे की चुनिंदा दुकानों से ही लड्डू लाने की अपील भी श्रद्धालुओं से की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें