फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप के अभियान से भाजपा बौखलाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला बाजार स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आप के स्कूल विद सेल्फी अभियान से भाजपा बौखला गई है। पार्टी अब दिल्ली विकास मॉडल के सहारे पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो काम दिल्ली में किए हैं, वह पूरा देश जानता है। पार्टी केवल स्कूलों को ही नहीं किसानों को भी उनकी मेहनत के मुताबिक लाभ देना चाहती है। प्रदेश के उद्योगों से लेकर मजदूरों तक की स्थिति आज खराब है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महासचिव रवि प्रकाश भारद्वाज, सुरेश कुमार सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें