फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिम संचालक से मिलने पहुंचे युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रुक्मणी विहार स्थित एलआईजी सोसाइटी के समीप अपने गोल्डन जिम संचालक दोस्त से मिलने पहुंचे युवक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। इससे युवक का कान फट गया और नाक से खून निकलने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दो हमलावरों के विरुद्ध दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परखम गुर्जर निवासी नवीन पिछले छह माह से रुक्मिणी विहार एलआईजी सोसायटी के फ्लैट में रह रहा है। वह मंगलवार सुबह सोसायटी के समीप गोल्डन जिम गया था तभी जिम से निकलकर आए दो युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावर युवकों ने उसे सड़क पर लिटाकर पीटा। जिम में मौजूद लोग बाहर निकल आए और युवक को बचाने का प्रयास किया। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में जिम में ही कार्यरत दो युवकों पर हमले का आरोप लगाया है जो परखम गुर्जर के रहने वाले हैं और वर्तमान में जन्मभूमि लिंक रोड पर रहते हैं। पीड़ित ने घटना के सीसीटीवी फुटेज कोतवाली पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू का दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें