फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक ने लगाई पानीगांव पुल से यमुना में छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव पुल से रविवार की दोपहर एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को यमुना से बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। जिसे चिकित्सकों ने हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान चित्रकूट निवासी कपिल कुमार पांडेय पुत्र अटल बिहारी पांडेय के रूप में हुई है। जो कि वृंदावन के किसी आश्रम में भागवत की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर पानीगांव पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना राहगीरों ने तत्काल 112 पर की। सूचना पाकर पानीगांव चौकी व वृंदावन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
काफी देर तक चले सीमा विवाद के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत केस वृंदावन पुलिस के पाले में आया। इस बीच गोताखोरों ने युवक को यमुना से बाहर निकाल लिया और सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें