फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव गड़ाया में पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को जानकारी हुई तो आनन-फानन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को चार बजे के करीब सूचना मिली कि गड़ाया में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस माैके पर पहुंची तो पता चला कि योगेश (25) की दो माह पूर्व शादी हुई थी। योगेश नशे का आदी था इसलिए एक माह से उसकी पत्नी चांदनी अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को योगेश के तहेरे भाई की बरात जानी थी। वह लगातार अपनी पत्नी को फोन करके बुला रहा था, लेकिन उसकी पत्नी मायके से आने के लिए तैयार ही नहीं थी।
इसी बात से क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में घुस गया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो योगेश फंदे पर लटका था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें