फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गोपीनाथ घेरा में मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो 19 जुलाई का बताया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में रंगजी चौकी इंचार्ज अमित कुमार फोर्स के साथ वादी पक्ष को साथ लेकर रात झगड़े के एक आरोपी को उसके घर से खींच कर ले जाते दिख रहे हैं। जबकि महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध कर उसे ले जाने से रोक रही हैं। वीडियो में महिलाएं पुलिस से युवक को साथ ले जाने का कारण पूछकर उलझती दिख रही हैं।, जबकि पुलिस के साथ लाठी व सरिया लेकर आए कुछ लोग महिलाओं व उनके परिजनों पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले के आरोपी मुकेश उर्फ घुन्ना को पकड़ने गई जबकि मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक रचना सांगवान ने जांच में धारा 307 को हटाकर चार्जशीट दाखिल कर दी। जब परिजनों ने मुकेश को पकड़ने आई पुलिस को रचना सांगवान से कराई तब जाकर पुलिस वहां से खाली हाथ लौटी। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें