फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छत्तीसगढ़ कुंज में होगा भागवत कथा एवं जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ कुंज आश्रम में 13 से 19 अगस्त तक सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज से पूरे सप्ताह सुप्रसिद्ध कलाकार अपने अभिनय की प्रस्तुतियां देंगे, तो वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आश्रम के उत्तराधिकारी महंत रामचंद्र दास महाराज ने बताया कि यह महोत्सव साकेतवासी पूज्य रामबली दास महाराज की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर गोपीकृष्ण दास महाराज करेंगे। आयोजन की विशेषता है कि तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य, स्वामी रामभद्राचार्य महाराज प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

इसके पूर्व सुबह 8 बजे से वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा 108 अष्टोत्तरशतनाम पाठ का आयोजन भी प्रतिदिन आश्रम परिसर में किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन भी महोत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगे, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार भगवान ठाकुर मथुरामल महाराज के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान महामंडलेश्वर हेमकांत शरण महाराज, मदन मोहन दास, नारायणाचार्य, मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला, रोहित रिछारिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी होगी प्रस्तुति:

13 अगस्त -चित्र विचित्र महाराज

14 अगस्त प्रसिद्ध गायक एवं सांसद मनोज तिवारी

15 अगस्त प्रसिद्ध गायिका नीति मोहन

16 अगस्त लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी

17 अगस्त भजन गायक कन्हैया मित्तल

18 अगस्त अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव संगठन द्वारा कृष्ण लीला मंचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें