फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 95 हजार का दाना खा गई पशु आरोग्य मेले में आए पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विश्वविद्यालय में ढाई माह पूर्व लगे पशु आरोग्य मेले में एक दिन में पशुओं को 100 बोरा पशु दाना खिला दिया गया। इसके लिए मथुरा नहीं बल्कि मेरठ की एक से पशु दाने के 100 बोरा मंगाए गए। अब पशु दाने का भुगतान पाने के लिए डेयरी कर्मचारी भटक रहे हैं।
विज्ञापन

11 सितंबर को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। दो दिनों में 500 मवेशियों का इलाज किया गया। मेले में आने वाले पशुओं के लिए आनन-फानन में मथुरा और आगरा से पशु दाना न मंगवाकर मेरठ की एक डेयरी से केटिल रेमेडीज के 100 बोरा मंगाए गए। यह 100 बोरा किसके आदेश पर मंगाए गए, और कितने पशुओं को कब यह पशु दाना खिलाया गया, इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को नहीं है।
पशु दाने के 100 बोरे के 95000 रुपये का भुगतान पाने के लिए डेयरी की फाइनेंस टीम मथुरा में विभागों के चक्कर लगा रही है। पशुपालन विभाग पहुंचे डेयरी के फाइनेंस इंचार्ज योगेश चौहान ने बताया कि पशु आरोग्य मेले में 100 बोरा कैटिल रेमेडीज आई थी। उसका भुगतान नहीं मिल रहा है। वहीं सीवीओ डॉ. भूदेव सिंह का कहना है कि मेले में उन्होंने कोई कैटिल रेमेडीज नहीं मंगाई। किसी अन्य अफसर ने मंगवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें