फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चिकित्सा सेवा का झांसा देकर खाते से निकाले 9.37 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक्सरे कराने के लिए ऑनलाइन जानकारी जुटाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। गूगल से मिले एक डायग्नोस्टिक सेंटर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने चिकित्सा सेवा का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 9.37 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मानस नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल ने बताया है कि वह अपना एक्सरे कराने के लिए गूगल पर डायग्नोस्टिक सेंटर का मोबाइल नंबर खोज रहे थे। एक सेंटर के मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। फोनकर्ता ने डॉक्टर के नाम से दूसरे मोबाइल नंबर से उनसे संपर्क किया। उसने 26 जून को उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से सात बार में 9.37 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें