फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार कर्मचारियों ने डाले वोट

Wed, 08 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मतदान कर्मियों ने किया मतदान
विज्ञापन
विधानसभा के प्रथम चरण में होने जा रहे चुनाव के लिए मंगलवार को चार दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण पूर्ण हो गया। इस दौरान 2070 पोलिंग पार्टियों के 8280 कर्मचारियों को ईवीएम और मतदान कराए जाने की विभिन्न जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


बीएसए डिग्री कालेज में चार दिन से आयोजित हो रहा द्वितीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन करीब 2400 कर्मचारियों को जानकारी दी गईं। इस तरह चार दिन के दौरान यहां 8280 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इनके अलावा 268 माइक्रो ऑब्जर्वर को भी प्रशिक्षण दिया गया। पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण के दौरान 24 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

इन्हें प्रशिक्षण के लिए एक और अंतिम मौका दिया गया है। प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का अंतिम मौका बुधवार को और दिया गया है। राजीव भवन में शाम चार बजे संबंधित कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान भी अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने 4049 पोस्टल बैलेट भी डाले हैं। यह पोस्टल बैलेट का 50 प्रतिशत है। अब मंडी समिति परिसर में 10 फरवरी को पोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान भी कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। यहां भी पोस्टल बैलेट के लिए बॉक्स रखे जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें