फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर आईं 240 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में बड़ी संख्या में आपत्तियां सामने आई हैं। परिषद द्वारा प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर कुल 240 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। अधिकांश आपत्तियां परीक्षार्थियों की बढ़ी हुई संख्या के कारण केंद्रों की संख्या बढ़वाने तथा कुछ मौजूदा केंद्रों को कम कराने से संबंधित हैं।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परिषद ने प्रारंभिक सूची में 124 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। अब इन पर दर्ज आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। केंद्र निर्धारण से जुड़ी फाइल जिलाधिकारी सीपी सिंह को भेज दी गई है। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का परीक्षण करेगी और उसके बाद अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की संख्या को लेकर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और अभिभावकों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इसके लिए चार दिसंबर अंतिम तिथि थी। कई केंद्रों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने के कारण बदलाव होना संभव है। कुछ प्रधानाचार्य ने उनके कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। जनपद में इस वर्ष 70,169 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 35188 और इंटरमीडिएट के 34981 परीक्षार्थी शामिल हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें