मथुरा। शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए कुछ राहत भरा रहा। शाम को आई रिपोर्ट में २१६ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें श्रीबांकेबिहारी के श्रद्धालु भी शामिल हैं।
वृंदावन के ठाकुर बांकबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए 12 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, पुलिस लाइन, न्यायालय परिसर के साथ स्वास्थ्य विभाग में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ वृंदावन, मथुरा, छाता, राया, गोवर्धन, मांट और नौहझील में भी कोरोना संक्रमण के केस मिलना नहीं थमा है।
हर दिन नए पॉजिटिव केस मिले रहे हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लगभग चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं एक्टिव केस १८७४ हैं।