फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार जवान संभालेंगे विधानसभा चुनाव में मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा चुनाव में १७ हजार जवान मोर्चा संभालेंगे। यह जवान सीपीएफ (सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स), पीएसी, पुलिस और होमगार्ड चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आएंगे। वाराणसी और गोरखपुर जोन की यह फोर्स सात फरवरी को मथुरा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में १० फरवरी को मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरा खाका खींच लिया है। सीपीएफ, पीएसी, पुलिस और होमगार्डों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा। यह तो मतदान के लिए पूरी तैयारियां पुलिस और प्रशासन ने कर ली है। उससे पहले विधनासभा चुनाव में खलल डालने की आशंका को देखते हुए पाबंद की कार्रवाई भी कर दी है।
हालांकि अभी तक पुलिस करीब ३० हजार से अधिक को पाबंद कर चुकी है। इसके अलावा लगातार कार्रवाई करने के साथ ही लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी दे रही है। गांव-गांव और शहर-शहर में पुलिस के जवान बिना दबाव के मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के ९० स्थलों पर चुनाव के लिए आने वाली फोर्स
जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्र मांट, मथुरा, बलदेव सुरक्षित, छाता और गोवर्धन सीट पर मतदान को लेकर आने वाली फोर्स के ठहरने के लिए पुलिस-प्रशासन ने ९० स्थलों पर इंतजाम किया है। यह फोर्स सरकारी और प्राइवेट स्कूल में ठहरेगी। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने फोर्स के लिए रजाई-गद्दे से लेकर बिजली दैनिक प्रयोग के सामान की पूरी व्यवस्था की है। इससे कि यहां ठहरने वाली फोर्स के जवान को कोई परेशानी न हो।
करीब १७ हजार जवान मतदान के लिए मथुरा में मुस्तैद रहेगा। इनमें सीपीएफ (सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स), पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के जवान होंगे। गोरखपुर और वाराणसी जोन का फोर्स सात फरवरी को मथुरा पहुंच जाएगा। फोर्स को ठहराने के लिए ९० स्थलों पर इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन

- श्रीशचंद, चुनाव के नोडल अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें